आगरालीक्स…. आगरा में छात्रा से छेड़छाड़ करने वालों पर नहीं हुई कार्रवाई, छात्रा ने की सुसाइड, दूसरे मामले में घर में घुसकर महिलाओं से छेड़छाड़ के आरोप।

आगरा के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली इंटरमीडिएट कर चुकी छात्रा के पिता का घर के बाहर पार्किंग को लेकर पड़ोसी अमर सिंह उनके पुत्र प्रमेंद्र और पत्नी डिंपल से विवाद हो गया था। आरोप है कि एक जनवरी को उनकी बेटी अपनी चचेरी बहन के साथ जा रही थी इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए, उन्होंने गालीगलौज और खींचतान की, कहा कि पड़ोसी का पार्किंग को लेकर जो विवाद चल रहा है उसमें कोई शिकायत न करें। जान से मारने और अपहरण की धमकी देकर चले गए। इस मामले की थाने में शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस मामले में पुलिस आयुक्त और महिला आयोग में शिकायत के बाद 17 फरवरी को छेड़छाड़ और बंधक बनाने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया।
चार महीने बाद भी कार्रवाई न होने पर की सुसाइड
मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मंगलवार को छात्रा ने घर पर पहली मंजिल पर कमरे में जाकर सुसाइड कर ली।
एक और मुकदमा दर्ज, विवेचक के खिलाफ विभागीय जांच
इस मामले में डीसीपी सिटी सूरज राय का कहना है कि छात्रा के सुसाइड करने के बाद अमर सिंह, प्रमेंद्र कुमार और डिंपल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचक ने लापरवाही की है, विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। एक आरोपी प्रमेंद्र को अरेस्ट कर लिया है।
ट्रांस यमुना कॉलोनी में दबंगों पर मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप
दूसरा मामला आगरा के थाना ट्रांस यमुना कॉलोनी के ज्योति कुंज का है। आरोप है कि मंगलवार रात को दबंग विशाल, संजय सहित दो महिलाएं घर में घुस आए, 18 साल की बहन के साथ छेड़छाड़ की। कपड़े फाड़ दिए, विरोध पर गाली गलौज की। स्थानीय लोगों के आने पर वे भागने लगे, इसका वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।