आगरालीक्स…. आगरा में पोस्टमार्टम के दौरान शव बदल दिया, अंतिम संस्कार से पहले बहन ने चेहरा देखा को चीखने लगी, शव किसी और का था, हैरान करने वाला मामला।
मध्य प्रदेश के गुना के बजरंगगढ़ के रहने वाले 23 साल के विष्णु की सोमवार को सैंया क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। विष्णु अपनी गाड़ी से आगरा आम लेने आया था गाड़ी पेड़ से टकरा गई। मंगलवार को परिजन आगरा आए, एसएन परिसर स्थित पोस्टमार्टम हाउस से पोस्टमार्टम करने के बाद विष्णु के शव को मध्य प्रदेश ले गए।
अंतिम संस्कार से पहले बहन के चेहरा देखने पर हुई पहचान
बुधवार को विष्णु के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी, बहन ने पोस्टमार्टम के बाद प्लास्टिक में लपेट कर दिए गए शव के चेहरे को देखने के लिए प्लास्टिक हटाई। चेहरा देखकर वह चीख पड़ी, शव किसी और का था, बहन ने जब यह कहा कि शव उनके भाई का नहीं है तो वहां मौजूद लोग भी सन्न रह गए। वे शव को लेकर आगरा लौट आए।
पोस्टमार्टमेंट हाउस में मिला शव, अज्ञात का दे दिया था शव
विष्णु के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे, यहां पोस्टमार्टम हाउस में विष्णु का शव रखा हुआ था। छानबीन में सामने आया है कि पोस्टमार्टम करते समय शव पहचानने में गड़बड़ी कर दी गई। विष्णु की जगह अज्ञात का शव दे दिया गया। इस मामले की जांच कराई जा रही है।