आगरालीक्स …Agra News : आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने युवक से परेशान होकर सुसाइड कर ली, युवक छात्रा को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा था। ( Agra News : 19 year old SNMC, Agra girl student found dead in room#Agra)
मूल रूप से कौशांबी की निवासी 19 साल की छात्रा एसएन मेडिकल कॉलेज से टेक्नीशियन का कोर्स कर रही थी और किदवई पार्क में किराए के मकान में रह रही थी। छात्रा के पिता का पुलिस ने कहना है कि उनकी बेटी से हर रोज मोबाइल पर बात होती थी, बेटी ने बताया था कि युवक उसे कई महीने से परेशान कर रहा था और फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा था।
कमरे में फंदे पर लटका मिला शव
छात्रा ने युवक से परेशान होकर बुधवार रात को कमरे में फांसी के फंदे पर लटक कर सुसाइड कर ली, गुरुवार सुबह मकान मालिक को पता चला तो छात्रा के परिजनों को सूचना दी। छात्रा के पिता की तरफ से थाना लोहामंडी में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।