Thursday , 4 June 2026
Home बिगलीक्स Agra News : Agra Metro extend up to 30 KM, New Area for metro track identify, full detail#Agrametro
बिगलीक्स

Agra News : Agra Metro extend up to 30 KM, New Area for metro track identify, full detail#Agrametro

1.1k

आगरालीक्स….Agra Metro News : आगरा में होगा मेट्रो का विस्तार, कई कॉलोनी तक चलेगी मेट्रो। डीपीआर हो रही तैयार। देखें किन क्षेत्रों को​ किया जा रहा शामिल।
आगरा में मेट्रो के दो कॉरिडोर तैयार किए जा रहे हैं। पहला कॉरिडोर ताजमहल पूर्वी गेट से सिकंदरा तक है, यह 14 किलोमीटर लंबा है और इस कॉरिडोर पर ताजमहल पूर्वी गेट से मनकामेश्वर तक मेट्रो चलने लगी है। दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट स्टेशन से एमजी रोड होते हुए कालिंदी विहार तक है, यह 16 किलोमीटर लंबा है। इस तरह मेट्रो के दो कॉरिडोर 30 किलोमीटर के बन रहे हैं। जुलाई 2027 तक मेट्रो के दोनों कॉरिडोर तैयार हो जाएंगे।


20 से 30 किलोमीटर मेट्रो के विस्तार की डीपीआर हो रही तैयारी
जिस तरह से शहर का विस्तार हो रहा है उसी तरह मेट्रो के विस्तार के लिए रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस लिमिटेड यानी राइट्स से सर्वे कराया गया है। शहर के चारों तरफ मेट्रो ट्रैक के विस्तार का प्रस्ताव तैयार किया गया है। अब इसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इसे लेकर यूपी मेट्रो रेल कारपोरेशन की जल्द ही लखनऊ में बैठक भी होने जा रही है।
2030 तक आगरा में 60 किलोमीटर क्षेत्र में होगा मेट्रो ट्रैक
आगरा में ताजमहल पूर्वी गेट से सिकंदरा और आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक 30 किलोमीटर का मेट्रो ट्रैक जुलाई 2027 में तैयार हो जाएगा। इसके बाद 20 से 30 किलोमीटर का विस्तार होगा। करीब 60 किलोमीटर का मेट्रो ट्रैक 2030 तक तैयार किया जाएगा।
दयालबाग 100 फीट रोड, कीठम से कुबेरपुर तक दौड़ेगी मेट्रो
मेट्रो के विस्तार के लिए हर क्षेत्र का ध्यान रखा गया है।


शहर के अंदर मेट्रो का विस्तार
खंदारी से दयालबाग 100 फीट रोड
नौलक्खा से मधुनगर होते हुए ग्वालियर रोड
आगरा कैंट स्टेशन से धनौली स्थित एयरपोर्ट के गेट तक ​
सिकंदरा तिराहे से बोदला होते हुए शाहगंज
शहर के बाहर मेट्रो का विस्तार
कालिंदी विहार से कुबेरपुर तक
फतेहाबाद रोड स्थित होटल ट्राइडेंट से लेकर इनर रिंग रोड तक
सिकंदरा तिराहे से सूर सरोवर पक्षी विहार कीठम तक

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A senior advocate and environmental activist from Agra stated that the current system is actually discouraging farmers from planting trees—read why ?

आगरालीक्स…ताज क्षेत्र का वनावरण मात्र 3.38 प्रतिशत, फिर भी किसानों को पेड़...

बिगलीक्स

Agra Live News: FASTEST 51 ROBOTIC SURGERIES IN 60 DAYS by Dr. Shwetank Prakash

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के वरिष्ठ रोबोटिक, लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. श्वेतांक प्रकाश ने...

बिगलीक्स

Fire break out in Hospital ICU in Muzaffarpur Bihar

मुजफ्फरपुरलीक्स वीडियो न्यूज दिल्ली के होटल के बाद बिहार के मुजफ्फरपुर के...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra Police raid in hotel, 7 gambler arrested, Video

आगरालीक्स वीडियो न्यूज आगरा के होटल में कमरा नंबर 302 में पुलिस...

error: Content is protected !!