आगरालीक्स ….आगरा में दोस्तों ने छात्र को किडनैप कर की थी हत्या, 24 घंटे में पुलिस ने किया खुलाया। बच्चों के दोस्तों पर भी रखें नजर, वीडियो के लिए क्लिक करें।
आगरा के फतेहपुरसीकरी के गांव चार हिस्सा निवासी राम प्रसाद के 18 साल के बेटे लव चौधरी का गुरुवार दोपहर में नीलम कॉलेज किरावली के पास शव मिला था। शव को बोरी में रखकर जलाने की कोशिश की गई थी, चौधरी रघुनाथ सिंह डिग्री कॉलेज से बीए कर रहा लव चौधरी गुरुवार सुबह कॉलेज जाने के लिए निकला था, दोपहर 11.30 बजे लव के पिता राम प्रसाद के पास फोन आया। फोन करने वालों ने लव को किडनैप करने की बात कहते हुए 10 लाख की फिरौती मांगी थी, उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी, तीन घंटे बाद लव का शव मिल गया।
दोस्तों ने की थी हत्या
पुलिस उपायुक्त,पश्चिमी ने बताया कि पूछताछ के बाद लव चौधरी के दोस्त राजेश और मोंटी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि पैसों को लेकर विवाद हुआ था, विवाद में ही लव की हत्या कर दी। लव के फोन से ही उसके पिता को फोन कर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी, पुलिस ने राजेश और मोंटी को अरेस्ट कर लिया है।