आगरालीक्स…आगरा में 198 लोगों को मिला स्वास्थ्य लाभ, बने हैल्थ कार्ड, ईस्काॅन मंदिर पथौली में रोटरी क्लब ग्रेस ने लगाया निशुल्क महिला चिकित्सा शिविर
रोटरी क्लब आगरा ग्रेस ने उजाला सिग्नस रेनबो हाॅस्पिटल, रोटरी क्लब आगरा ताज सिटी, स्मृति, वाईटीपी कमेटी और एमक्योर फार्मा के सहयोग से निशुल्क चिकित्सा शिविर पथौली स्थित ईस्काॅन मंदिर में आयोजित किया। यह शिविर अब हर माह पहले रविवार को लगाया जाता है। शिविर का लाभ 198 महिलाओं, पुरुषों और बच्चों को मिला।

रोटरी क्लब आगरा ग्रेस की अध्यक्ष डा. जयदीप मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले तीन सालों तक पथौली क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का लक्ष्य है। प्रत्येक माह पहले रविवार को स्वास्थ्य शिविर लगाकर महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है। सचिव अशु मित्तल ने बताया कि शिविर में निशुल्क परामर्श के साथ ही नेत्र रोगों, हीमोग्लोबिन, मधुमेह, थायराॅयड, ब्लड प्रेशर, बीएमडी, बीएमआई व अन्य जांचें निशुल्क की गईं साथ ही दवाएं भी मुफ्त दी गईं।

स्त्री रोग विशेषज्ञों में डा जयदीप मल्होत्रा, डा. मोनिशा के आलावा फिजीशियन डा. इंद्रजीत ने, बाल रोग विशेषज्ञ डा. तनुज, हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. विशाल गुप्ता ने, नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. एनपी सिंह, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ समीर भारद्वाज ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। महिलाओं और किशोरियों के हैल्थ कार्ड बनाए गए। इनसे वे आगे भी रियायती दरों पर इलाज पा सकेंगी। रोटरी क्लब ग्रेस कीं मयूरी मित्तल, मीनाक्षी मोहन, सविता जैन ने बताया कि दर्जनों महिलाओं और पुरुषों के नेत्र परीक्षण किए गए, दवाओं से ठीक होने की स्थिति में दवाएं प्रदान की गईं, जबकि तमाम लोगों के चश्मे बनाए जाएंगे।