आगरालीक्स ….आगरा में आंधी से एक बच्चे की मौत, आंधी में पेट्रोल पंप की दीवार का एक हिस्सा बच्चे पर गिरा, पिता चीखते रहे, लेकिन कोई मदद को नहीं आया, बच्चे की मौत।

आगरा के टेढ़ी बगिया निवासी दिलीप कुमार मूल निवासी सादाबाद बिसावर के बड़े बेटे दिलीप को कुत्ते ने काट लिया था, वे रविवार शाम को उसे एंटी रैबीज लगवाने के लिए इंजेक्शन लेने निकले, उनके साथ बाइक पर छोटा बेटा यश था। टेढ़ी बगिया में इंजेक्शन न मिलने पर दिल्ली गेट पहुंचे, यहां से इंजेक्शन लेकर लौट रहे थे। भगवान टॉकीज चौराहे से पहले पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाने के लिए रुके। इसी दौरान आंधी आ गई। उन्होंने ने बेटे को पेट्रोल पर दीवार के सहारे खड़ा कर दिया, इसी बीच आंधी में दीवार का एक हिस्सा टूट कर उनके बच्चे पर गिर गया। बच्चे के सिर में गंभीर चोट आने पर वे उसे इलाज दिलाने के लिए मदद मांगने लगे।
चीखते रहे लेकिन कोई मदद को नहीं आया
दिलीप कुमार का आरोप है कि उन्होंने पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से बच्चे को अस्पताल पहुंचाने के लिए कहा लेकिन उन्होंने एक नहीं सुनी। इसी बीच एक कार चालक पेट्रोल डलवाने पहुंचा, उसकी मदद से बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया। मगर, मौत हो गई। इस मामले में पेट्रोल पंप संचालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा गया है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।