आगरालीक्स…आगरा में आज बड़ी संख्या में घटे कोरोना मरीज. लेकिन नये कोरोना पॉजिटिव के मिलने का सिलसिला आज भी नहीं थमा…जानें पूरा अपडेट
आगरा में कोरोना पर पूरी तरह से नियंत्रण है लेकिन इसके बावजूद कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है. राहत की बात ये है कि अगर नये मरीज मिल रहे हैं तो साथ की साथ पुराने कोरोना मरीज इस बीमारी से ठीक भी हो रहे हैं. शनिवार को प्रशासन ने इसका अपडेट जारी किया है.

अपडेट के अनुसार #Agra में विगत दिवस 24 घन्टे में 1479 लोगों की कोरोना जांच की गई जिसमें 2 नये #Covid19 केस पाये गये. विगत 24 घन्टे में 7 लोग स्वस्थ्य हुये हैं. वर्तमान में 16 सक्रिय केस.