Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: No entry of all vehicles on 30 routes of Agra from Sunday evening…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: No entry of all vehicles on 30 routes of Agra from Sunday evening…#agranews

172

आगरालीक्स…आगरा में संडे की शाम से इन 30 रास्तों पर जानें से बचें. गए तो वापस लौटा दिए जाएंगे, क्योंकि यहां 32 घंटे तक सभी वाहनों की है नो एंट्री…

श्रावण मास के दूसरे सोमवार को शहर के शिव मंदिरों पर पूजा व परिक्रमा के कारण आगरा के 30 रास्तों पर सभी प्रकार के वाहनों की एंट्री रविवार शाम 4 बजे से बंद हो जाएगी. आगरा की यातायात पुलिस द्वारा परिक्रमा को देखते हुए रूट डायवर्जन कियागया है. यह व्यवस्था रविवार शाम 4 बजे से शुरू होगी 25 जुलाई को पूरे दिन तक लागू रहेगी. इसके अलावा 24 जुलाई को रात 11 बजे से महानगर आगरामें खुलने वाली नो एंट्री भी नहीं खुलेगी. नो एंट्री पूरी रात जारी रहेगी.

यातायात पुलिस द्वारा सावन के दूसरे सोमवार को शिव मंदिरों में पूजा व शिव परिक्रमा को देखते हुए शहर के अंदर यह रूट डायवर्जन जारी किया गया है…

  • वाटर वक्र्स चौराहा एवं कमला नगर की ओर से बल्केश्वर मंदिर क्षेत्र में सभी प्रकार के वाहनेां का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा.
  • वाटर वक्र्स चौराहा पर आने वाले छोटे वाहनों को रोक—रोक कर निकाला जाएगा.
  • वाटर वक्र्स से जीवनी मंडी मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा.
  • पालीवाल पार्क से जीवनी मंडी की तरफ सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे.
  • अम्बेडकर पुल एत्माद्दौला की तरफ से किसी भी प्रकार का वाहन बेलनगंज की तरफ नहीं आने दिया जाएगा.
  • जीवनी मंडी चौराहा से किसी भी प्रकार का वाहन यमुना किनारा हाथी घाट की तरफ नहीं जाएगा.
  • दरेसी नंबर दो से किसी भी प्रकार का वाहन मनकामेश्वर मंदिर की तरफ नहीं जाएगा.
  • चिम्मन पूड़ी चौराहा से किसी भी प्रकार का वाहन दरेसीनंबर दो की तरफ नहीं जाएगा.
  • विक्टोरिया पार्क तिराहा से पुरानी मंडी की तरफ चार पहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा.
  • पुरानी मंडी चौराहा पर दो पहिया वाहन, चार पहिया वाहनों को रोक—रोक कर निकाला जाएगा एवं पुरानी मंडी चौराहा से ताज व्यू​ तिराहा तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा.
  • मुगल पुलिया पर फतेहाबाद रोड की तरफ से आने वाले हल्के वाहनों को रोक—रोक कर निकाला जाएगा एवं मुगल पुलिया से गोबर चौकी तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा.
  • शमशाबाद रोड सौ फुटा मोड तिराहा से राजपुर चुंगी फूल सैयद चौराहा तक किसी प्रकार के वाहन नहीं जाएंगे. राजपुर चुंगी तिकोनियां से यातायात को अमर होटल तिराहा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा.
  • फूल सैयद चौराहा से पीडब्ल्यूडी चौराहा की तरफ जाने वाले वाहनों को होटल क्लार्क शिराज मार्ग से रोक—रोक कर डायवर्जन किया जाएगा.
  • सुभाष चंद्र बोस मूर्ति चौराहा पर वाहनों को रोक—रोक कर निकाला जाएगा.
  • सुभाष चंद्र बोस मूर्ति चौराहा से बालूगंज पुलिस चौकी चौराहा के मध्य सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे.
  • बालूगंज पुलिस चौकी चौराहा पर वाहनेां को रोक—रोक कर निकाला जाएगा.
  • बालूगंज बाजार चौराहा एवं छीपीटोला चौराहा पर वाहनों को रोक—रोक कर निकाला जाएगा.
  • छीपीटोला चौराहा से स्टेट बैंक तिराहे की ओर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा.
  • भगवान टाकीज से पीडब्ल्यूडी ​चौराहा की ओर आने वाले चारपहिया वाहनों को स्टेट बैंक तिराहे से रोक—रोक कर निकाला जाएगा.
  • पीडब्ल्यूडी चौराहा एवं साईं की तकिया चौराहा से रावली मंदिर की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा.
  • स्टेट बैंक तिराहा से रावली, कलक्ट्रेट तिराहा की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे.
  • कलक्ट्रेट तिराहा से तहसील चौराहा तक के मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा.
  • पचकुइयां चौराहा से तहसील चौराहा मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा.
  • तहसील चौराहा से भोगीपुरा चौराहा के मध्य सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा.
  • शाहगंज डबल फाटक से रूई की मंडी चौराहा की तरफ कोई वाहन नहीं आने दिया जाएगा.
  • स्पीड कलर लैब चौराहा (कोठी मीना बाजार) से रूई की मंडी की तरफ किसी भी को नहीं आने दिया जाएगा.
  • सीओडी तिराहा से भोगीपुरा चौराहा की तरफ किसी भी प्रकार के वाहनों को नहीं आने दिया जाएगा.
  • भोगीपुरा चौराहा से पृथ्वीनाथ फाटक के मध्य सभी प्रकारके वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा.
  • पृथ्वीनाथ फाटक से शंकर गढ़ की पुलिया व भोगीपुरा की तरफ कोई वाहन नहीं जाने दिया जाएगा. यह सभी वाहन वायु विहार, अमरपुरा एवं अन्य वैकल्पिक मार्गों से अपने गंतव्य को जा सकेंगे.
  • 30 रामनगर की पुलिया से शंकरगढ़ की पुलिया तक सभी प्रकारके वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा एवं अन्य मार्गों पर जानेवाले वाहनों को रोक—रोक कर निकाला जाएगा.
  • रामनगर की पुलिया से मारुति स्टेट चौराहा तक किसी भी प्रकार के वाहन को जाने ​नहीं दिया जाएगा.
  • माुरति स्टेट चौराहा पर वाहनों को रोक—रोक कर पास कराया जाएगा एवं मारुति स्टेट से बोदला मार्ग पर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे.
  • बोदला चौराहा पर वाहनों को रोक—रोक कर निकाला जाएगा.
  • बोदला चौराहा से सिकंदरा की तरफ जाने वाले मार्ग पर सभी प्रकारके वाहन प्रतिबंधित रहेंगे.
  • कारगिल पेट्रोल पंप तिराहा से सिकंदरा तिराहा की तरफ जाने वाले मार्ग पर सभी प्रकारके वाहन प्रतिबंधित रहेंगे.
  • सिकंदरा चौराहा पर वाहनों को रोक—रोक कर निकाला जाएगा.
  • कैलाश मोड से कैलाश मंदिर तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा.
  • खंदारी चौराहा पर वाहनों को रोक—रोक कर निकाला जाएगा.
  • भगवान टाकीज चौराहा पर वाहनेां को रोक—रोक कर निकाला जाएगा.
  • सुल्तानगंज की पुलिया चौराहा पर वाहनों को रोक—रोक कर निकाला जााएगा.
  • परिक्रमा मार्ग पर सभी प्रकार के भारी एवं हल्के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा.
Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

error: Content is protected !!