आगरालीक्स …Agra News : आगरा में मैरिज होम संचालक ने की सुसाइड, 11 महीने पहले हुई थी शादी, पत्नी से हुआ था विवाद। ( Agra News : 20 year old marriage home owner found dead#agra)
आगरा के एत्माउददौला के रहने वाले मोहन नगर, प्रकाश नगर के रहने वाले 20 साल के गुरुदयाल की 11 महीने पहले शादी हुई थी, शनिवार को दिन में किसी बात पर दोनों के बीच मारपीट हो गई। पत्नी ने कॉल कर अपने मायके वालों को बुलाया और मायके चली गई।
फंदे पर लटका मिला युवक
पत्नी के मायके जाने के बाद नाराज गुरुदयाल ने शनिवार को अपने कमरे में बंद कर लिया। रविवार सुबह पांच बजे परिजन ने दरवाजा खटखटाया, खिड़की से झांककर देखा तो गुरुदयाल पंखे से लटके थे, दरवाजा तोड़कर निकाला, अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने म्रत घोषित कर दिया, पत्नी भी मायके से आ गई। पोस्टमार्टम कराया गया है।