आगरालीक्स…Agra News : आगरा में आज 24 घंटे शराब, बियर की थोक, खुदरा दुकानें खुलेंगी, लेकिन रात 10 बजे के बाद शराब की बिक्री नहीं होगी, एक अप्रैल को सुबह 10 बजे से ही शराब की बिक्री की जाएगी। ( Agra News : Whole sale Liquor shops open for 24 hours in Agra#Agra )
आगरा में अंग्रेजी, देशी शराब, बियर, भांग की दुकानों के लिए लाइसेंस एक साल के लिए दिया जाता है, यह 31 मार्च को खत्म हो रहा है। इससे पहले ही 2025-26 के लिए देशी मदिरा की कुल 329, कम्पोजिट शॉप 266, मॉडल शॉप 23 एवं भांग की दुकाने 34 कुल 652 दुकानों का आवंटन किया जा चुका है अब नए आवंटन वाले कारोबारी दुकान का संचालन करेंगे। इससे पहले जिन दुकानों का लाइसेंस खत्म हो रहा है उन्हें स्टॉक टेकिंग और पीओएस की मशीन वापस करेंगे इसके लिए दुकानों को रात 10 बजे के बाद दो घंटे अतिरिक्त यानी 12 बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है। इसी तरह से जिनको नई दुकान आवंटित हुई है वे रात में थोक दुकानदारों से शराब और बियर खरीद सकें जिससे एक अप्रैल सुबह 10 बजे से बिक्री के लिए शराब का स्टॉक मैंनेटन कर सकें। सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक शराब की दुकानें खुलती हैं लेकिन थोक शराब की दुकानें 24 घंटे खुलेंगी लेकिन शराब की बिक्री रात 10 बजे के बाद नहीं होगी, एक अप्रैल को सुबह 10 बजे के बाद ही शराब की बिक्री हो सकेगी।
61.76 करोड़ रुपये प्रोसेसिंग फीस से प्राप्त हुए
आगरा में वर्ष 2025-26 के लिए देशी मदिरा की कुल 329, कम्पोजिट शॉप 266, मॉडल शॉप 23 एवं भांग की दुकाने 34 कुल 652 दुकानों का आवंटन किया गया। इन दुकानों के लिए कुल अर्ह आवेदन 9786 है। मॉडल शॉप दुकानों हेतु 364, देशी शराब दुकानों हेतु 4320, कम्पोजिट शॉप दुकानों हेतु 4458 एवं भांग की दुकानों हेतु 644 अर्ह आवेदन हैं। आबकारी विभाग को 9786 आवेदनों से प्रोसेसिंग शुल्क के रूप में 61.76 करोड़ रुपये प्राप्त हो चुके हैं।