आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आईएमए के चुनाव में प्रेसिडेंट इलेक्ट के पद पर दो दावेदार, पिछले चुनाव की तरह से रोचक होगा मुकाबला, सभी पदों के लिए 200 से अधिक आवेदन। ( Agra News: 200 nomination for IMA, Agra election, Two candidate for President elect post#Agra )
आईएमए, आगरा के चुनाव हर वर्ष होते हैं और एक वर्ष बाद यानी इस बार 2026 के लिए अध्यक्ष का चुनाव होगा, जबकि उपाध्यक्ष सहित अन्य पदों के लिए इस वर्ष की कार्यकारिणी का चुनाव होगा। चुनाव समिति में पूर्व अध्यक्ष डॉ. रवि मोहन पचौरी, डॉ. ओपी यादव, डॉ. राजीव उपाध्याय, डॉ. मुकेश गोयल और डॉ. अनूप दीक्षित हैं। 15 सितंबर तक अध्यक्ष निर्वाचित सहित अन्य पद, सचिव पद को छोड़कर आवेदन मांगे गए थे। 200 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, इनकी जांच की जाएगी और नाम वापसी के बाद 18 सितंबर को प्रत्याशियों की सूची चस्पा की जाएगी।
अध्यक्ष निर्वाचित के पद पर दो दावेदार
आईएमए, अध्यक्ष निर्वाचित के पद पर दो नामांकन हुए हैं, पिछले चुनाव में महज छह वोट से चुनाव हारने वाले यूपी आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. हरेंद्र गुप्ता ने आवेदन किया है और उनको टक्कर देने के लिए आईएमए के उपाध्यक्ष डॉ. योगेश सिंघल ने भी दावेदारी की है। इनमें से कोई नामांकन वापस नहीं लेता है तो अध्यक्ष निर्वाचित के पद पर डॉ. हरेंद्र गुप्ता और डॉ. योगेश सिंघल के बीच चुनाव होगा।
27 सितंबर को मतदान
आईएमए आगरा के चुनाव के तहत मतदान 27 सितंबर को महाराजा अग्रसेन भवन में मतदान होगा। आगरा आईएमए के 1722 सदस्य हैं पिछले चुनाव में 75 प्रतिशत डॉक्टरों ने मतदान किया था।
आईएमए, आगरा का चुनाव कार्यक्रम
नामांकन पत्र वापस लेने की तिथि – 18 सितंबर शाम पांच बजे तक
प्रत्याशियों के नाम की घोषणा -20 सितंबर को आइएमए भवन तोता का ताल पर चस्पा की जाएगी सूची
मतदान – 27 सितंबर महाराजा अग्रसेन भवन, लोहामंडी सुबह नौ से शाम छह बजे
परिणाम की घोषणा – 27 सितंबर मतदान होने के बाद