आगरालीक्स…Agra News: दर्दनाक, इलेक्ट्रिक स्कूटी में चार्जिंग के दौरान लगी आग, मकान में फंसा पूरा परिवार, पति पत्नी की मौत।
आगरा के लक्ष्मी नगर, थाना जगदीशपुरा में प्रमोद अग्रवाल अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनका दो मंजिल का मकान है, भूतल पर उनके पिता 92 साल के भगवती प्रसाद और मां 88 साल की उर्मिला देवी रहती हैं और मकान के प्रथम तल पर प्रमोद अग्रवाल और उनका परिवार रहता है। प्रमोद अग्रवाल पर इलेक्ट्रिक स्कूटी है उसे वे रात में चार्जिंग पर लगा देते हैं और सुबह तक स्कूटी चार्ज हो जाती है। ( Agra News: 92 year old man & his wife died after fire break out in electric scooty during charging#Agra)
चार्जिंग के दौरान स्कूटी में लगी आग से पूरे मकान को चपेट में लिया
प्रमोद अग्रवाल ने रात में भूतल पर स्कूटी को चार्ज करने के लिए लगा दिया था, मंगलवार सुबह करीब चार बजे चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लग गई, उस समय घर में सभी सो रहे थे, स्कूटी में आग लगने के बाद मकान में फैलने लगी। आग की लपटें तेज होने पर उन्हें पता चला, शोर मचाने पर स्थानीय लोग भी आ गए लेकिन तब तक आग की लपटें तेज हो चुकीं थी और पूरा परिवार आग में फंस गया।
पति पत्नी की मौत
स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने के प्रयास किए गए, दमकल कर्मी भी पहुंच गए। भूतल पर आग की लपटों से घिरे भगवती प्रसाद और उर्मिला देवी को गंभीर हालत में एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, यहां दोनों की मौत हो गई। हादसे से घर में कोहराम मचा हुआ है।
इलेक्ट्रिक स्कूटी में चार्जिंग के दौरान इन कारणों से लग सकती है आग
-चार्जिंग के दौरान बिजली के तार और बैटरी के तार के बीच में शार्ट सर्किट होने से सबसे ज्यादा मामलों में आग लगती है, चार्ज करने के लिए सात किलोवॉट तक के चार्जर का इस्तेमाल किया जाता है
-लीथियम आयन बैटरी स्कूटी में होती है, इसे हचार्ज करते समय और ज्यादा लंबी दूर तक चलाने, ज्यादा गर्मी के कारण बैटरी ओवर हीट हो सकती है इससे भी आग लगने का खतरा रहता है।
-बैटरी की क्वालिटी अच्छी ना होने और बैटरी पुरानी हो जाने के कारण भी हादसा हो सकता है
-किसी अन्य स्कूटी और कंपनी के चार्जर का इस्तेमाल करने से भी आग लग सकती है