आगरालीक्स…आगरा में 200 मरीजों की निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में हुई जांच. दवा भी दीं. बृजरानी सेवा संस्थान की ओर से निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन
रविवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बृजरानी सेवा संस्थान की ओर से निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, आगरा के राम रघु रेजिडेंसी कोलक्खा, सेमरी, देवरी रोड पर आयोजित किया गया. शिविर में आगरा के वरिष्ठ डॉ. आशीष मित्तल, डॉक्टर ए के मिश्रा, डॉक्टर सपना सिंह, डॉ रवि कटारा, डॉ विनोद त्यागी एवं संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट डॉ अमित शर्मा के द्वारा मरीजों को निशुल्क परामर्श एवं निशुल्क दवा वितरण तथा जांच करवाई गई.

शिविर में लगभग 200 मरीज कैंप में उपस्थित हुए. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र सिंह चौहान ने फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की तथा राम रघु रेजीडेंसी वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से ₹3100 का बृजरानी ट्रस्ट को सहयोग किया गया. इस अवसर पर कॉलोनी के समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे जिसमें संदीप राघव, राजेंद्र सिंह, अशोक शर्मा तथा रेखा सिंह का मुख्य सहयोग रहा.