आगरालीक्स..तीन मिनट में लग्जरी कार चोरी करने वाला बदमाश बोला—बनना चाहता हूं भारत का सबसे बड़ा गाड़ियों का चोर…मेरे सामने लग्जरी गाड़ियां हाथ जोड़कर खुद खुल जाती हैं….
आगरा की थाना खंदौली व एसओजी टीम द्वारा लग्जरी कारों को चोरी करने वाले पकड़े गए अंतराज्यीय वाहन चोरों में से एक अनिल से पूछताछ में पुलिस को बड़ी ही रोचक बात संज्ञान में आई. पुलिस पूछताछ में अनिल ने बताया कि उसने अपना कॅरियर स्कूटी चुराने से शुरू किया और आज वह लग्जरी कार की डिवाइस द्वारा प्रोग्रामिंग करके चोरी करने लगा. साथ ही यू—ट्यूब पर फर्जी आरसी भी बनाता है. अनिल ने बताया कि वह भारत का सबसे बड़ा गाड़ियों का चोर बनना चाहता था. उसका कहना है कि मैं किसी भी लग्जरी गाड़ी के सामने खड़ा हो जाता हूं तो गाड़ी हाथ जोड़कर खुद खुल जाती है. अनिल दिल्ली के करीब 10 थानों से, यूपी के नोएडा के कई थानों, बुलंदशहर व मथुरा के थानों से जेल जा चुका है. अनिल चोरी की गाड़ियों को बेचकर एक बहुत बड़ी कोठी बनाना चाहता है. पुलिस पूछताछ में अनिल तथा उसके साथ पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि वह ज्यादातर दिल्ली, हरियाणा, गुरुग्राम में ही गाड़ियों को चोरी के लिए निशाना बनाते थे. बरामद 5 कारों में से एक गाजियाबाद व चार दिल्ली से चोरी की गई हैं. अभियुक्त संदीप ने विभिन्न चोरों से गाड़ियां खरीदकर लगभग 500 गाड़ियों को बिहार, नेपाल, पश्चिम बंगाल, पंजाब व आसाम में बेच चुका है.
आगरा की थाना खंदौली व एसओजी टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी हे. पुलिस ने संयुक्त आपरेशन में कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले 6 अंतर्राज्जीय बदमाशों को मुठभेड़ में अरेस्ट किया है. पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की पांच लग्जरी कार, दो तमंचा मय खोखा कारतूस व चार अदद फरसानुमा चाकू और गाड़ी चोरी करने के उपकरण बरामद किए हैं. इनका लग्जरी कार चोरी करने का हाईटेक तरीका था जिसका इन्होंने पुलिस के सामने डेमो भी दिखाया.
इस तरह आए पकड़ में
शनिवार रात को एसओजी टीम व थाना खंदौली पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी. झरना नाला के पास मुखबिर से सूचना मिली कि वाहन चोरों का एक गिरोह आज आगरा आया हुआ हे. ये चोरों का गिरोह दो गाड़ियों को इधर सकी तरफ ही आ रहा है. इस सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ने बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू कर दी. कुछ समय बाद दो गाड़ियां आती हई दिखीं. पुलिस ने रुकने का इशारा कयिातो गाड़ी सवार सकपका गए और कुछ दूर पहले रोककर पीछे मोड़कर भागने का प्रयास करने लगे. इस पर पुलिस ने चारों ओर से इन्हें घेरने का प्रयास किया. खुद को घिरा देख बदमाश कार से बाहर आ गए और पुलिस पर फायर किया. पुलिस अपना बचाव करते हुए चारों ओर से घेरकर छह बदमाशों को अरेस्ट कर लिया. पुलिस ने मौके से इनके पास से दो कार, दो तमंचा मय खोखा कारतूस, चार अदद फरसानुमा चाकू, गाडी चोरी करने के उपकरण बरामद किए. पुलिस ने इनकी निशानदेही पर तीन और गाड़ियां बरामद की हैं.
ये हैं पकड़े गए बदमाशों के नाम
अनिल पवार
संदीप नागर
विक्रांत शर्मा उर्फ विक्की
अतुल यादव
आशुतोष यादव
अंशुमन प्रताप