आगरालीक्स…आगरा में तांत्रिक ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर बनाया अश्लील वीडियो. ब्लैकमेल कर मांगे तीन लाख रुपये…
आगरा में एक कथित तांत्रिक पर किशोरी के साथ छेड़छाड़ की और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल का आरोप लगा है.उसके खिलाफ थाना जगदीशपुरा में रिपोर्ट दर्ज कराई है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
मुकदमे के अनुसार घटना 20 दिसंबर की है. संतोषी उर्फ भैरों बाबा नाम के एक कथित तांत्रिक ने किशोरी को उसके परिजनों के साथ एक मंदिर पर बुलाया. तांत्रिक ने परिजनों को बताया कि उनकी बेटी गर्भवती है. परिवार को डराकर उसने अनिष्ट की आशंका जताकर परिवार को अपने प्रभाव में ले लिया. इसके बाद तांत्रिक किशोरी को मंदिर में स्थित एक कमरे में ले गया. आरोप है कि यहां उसने किशोरी के साथ छेड़छाड़ की और अश्लील वीडियो बना लिया. आरोप है कि तांत्रिक ने दो दिन तक उन्हें मंदिर में रोके रखा और धमकाकर तीन लाख रुपये ले लिए. बाद में पैसे और वीडियो वापस करने की बाम कहने पर जान से मारने की धमकी दी. पीड़ित किशोरी के पिता ने तांत्रिक, उसकी महिला सथी और धमकी देने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है.