आगरालीक्स…आगरा में हुआ 21 कुंडीय हवन महायज्ञ. हिन्दू नववर्ष को लेकर किया गया यह महायज्ञ….
रविवार को धर्म जागरण समन्वय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बलकेश्वर नगर पूर्वी महानगर आगरा के तत्वधान में 21 कुंडीय हवन महायज्ञ का आयोजन गंगेगौरी बाग बल्केश्वर में किया गया. यह आयोजन में हिंदू नव वर्ष का खास महत्व है. चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा को प्रतिपदा या युगादि भी कहा जाता है इसी दिन हिंदू नववर्ष का आरंभ होता है कहते हैं. शालिवाहन नामक एक कुमार पुत्र ने मिट्टी के सैनिकों की सेना से शत्रुओं का पर भी हमला किया था. इसी विजय के प्रतीक रूप में शालिवाहन शक का प्रारंभ इसी दिन से होता है. इसी दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि का निर्माण किया था तो उस दिन नव वर्ष शुरू होता है. आज ही के दिन भगवान श्री राम का राज्याभिषेक हुआ था आज ही के दिन आर्य समाज की स्थापना हुई थी. आज ही के दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक डॉक्टर हेगडे साहब का जन्मदिन हुआ था.

ये लोग रहे उपस्थित
कार्यक्रम में ईश्वर प्रसाद, दिनेश लवानिया, प्रशांत, फूलचंद, सिकरवार, महानगर संयोजक टीपी सिंह, नगर संयोजक राजा चौधरी, नगर सह संयोजक अरुण कुमार जैन, ब्रह्मानंद गुप्ता, विशंभर नाथ गोला, केदार सिंह ठाकुर, महेश राठौर, संदीप राघव, विमल जैन, मनोज जैन, शैलू गौतम, भावना जैन, विनीता जैन, आरती जैन.