आगरालीक्स…आगरा में प्रेमी—प्रेमिका ने ट्रेन से कटकर दी जान. प्रेम कहानी का दुखद अंत…परिजन हैरान
आगरा के थाना सैंया क्षेत्र में प्रेमी—प्रेमिका ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी. यह घटना ग्वालियर ट्रैक पर हुई. युवक और युवती दोनों ही एक ही गांव के थे और दोनेां में आपस में प्रेम था. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने शव की शिनाख्त की और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

ये है पूरा मामला
मामला थाना सैयां के गांव नगला गडुआ का है. यहां रहने वाले एक युवक और युवती ने सोमवार को ग्वालियर ट्रैक पर ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी. रेलवे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. आसपास के पहुंचे लोगों ने दोनों की शिनाख्त की. ग्रामीणों का कहना था कि दोनों में आपस में प्रेम प्रसंग था. प्रेमी युगल द्वारा उठाए गए इस खौफनाक कदम से परिजन भी हैरान हैं. किसी भी तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है.