आगरालीक्स…यमुना एक्सप्रेस की सुरक्षा में बड़ी सेंध. बदमाशों ने एक्सप्रेसवे पर तैनात गार्डों से मारपीट कर सीसीटीवी में लगी दस लाख की 24 बैटरियां चोरी….
आगरा से नोएडा के लिए बने यमुना एकसप्रेस वे की सुरक्षा में बड़ी सेंध लगी है. बदमाशों ने एक्सप्रेस वे की सुरक्षा में तैनात गार्डों से मारपीट कर सीसीटीवी कैमरों में लगी दस लाख रुपये की करीब 24 बैटरियां लूट कर ले जा चुके हैं. पिछले एक महीने से बदमाश इन लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. इसके साथ ही एक्सप्रेस वे पर लगे 17 साइन बोर्ड भी काटकर चुरा ले गए हैं. इस मामले में खंदौली टोल अधिकारी ने थाना खंदौली में तहरीर दी है.

ये है मामला
रिपोर्ट के अनुसार सभी घटनाएं 15 किलोमीटर के क्षेत्र में हुई हैं. 30 नवंबर की रात को 160 किमी पर तैनात गार्ड प्रेम सिंह को बदमाशों ने तमंचे के बल पर बंधक बना लिया और मारपीट कर सीसीटीवी कैमरेां की 80 हजार की कीमत की चार बैटरियां लूट कर ले गए. इसके अलावा 39 नवंबर की रात को 60 हजार रुपये कीमत की तीन बैटरियां चोरी हो गईं. 19 नवंबर को खंदौल्ी के इंटरचेंज से 85 हजार कीमत की चार बैटरियां चोरी हो गईं.
नया मामला
सात नंवबर को 163 किलोमीटर पर गार्ड विक्रम था. तभी तीन बाइक पर छह लोग यहां आए और गार्ड से मारपीट कर बैटरियां चोरी कर ले गए जिसकी सूचना पुलिस को दी गई. उसी रात को राया पर पुल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की चार बैटरियां चोरी हो गईं.