आगरालीक्स …Agra News : आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की सेंट्रल लैब में बांझपन, ह्रदय रोग, गुर्दा प्रत्यारोपण, थॉयराइड, मधुमेह टाइप वन की सस्ती दर पर जांच होगी। ( Agra News : 24 test in Central Lab of SNMC, Agra#Agra )
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के बायोकेमिस्ट्री विभाग द्वारा नई सर्जरी बिल्डिंग में सेंट्रल लैब स्थापित की गई है। दो करोड़ की लागत से स्थापित की गई लैब में 24 तरह की जांच होंगी। इन जांच में बांझपन, गुर्दा प्रत्यारोपण के लिए होनी वाली जांचों के साथ ही डायबिटीज टाइप वन और ह्रदय रोग व थॉयराइड की जांच भी शामिल है।
सस्ती दर पर होगी जांच
सेंट्रल लैब में निजी लैब की तुलना में कई गुना सस्ती दर पर जांच होगी और जांच रिपोर्ट भी मरीज के मोबाइल नंबर पर भेजने की सुविधा दी जाएगी।