आगरालीक्स…Agra News : आगरा से चार और पाकिस्तानी नागरिकों को बाहर भेजा गया। होटलों में पाकिस्तानी नॉट एलाउड के पोस्टर लगे। एक हजार पर्यटकों ने बुकिंग कैंसिल कराई। ( Agra News : Pakistani not allowed posters in Hotels of Agra#Agra )
पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजा जा रहा है। गुरुवार को ताजगंज में अपनी ससुराल में आए दंपती को वापस पाकिस्तान भेज दिया गया। शुक्रवार को दयालबाग सत्संग सभा के सत्संग में शामिल होने के लिए आए हिंदू जो कि पाकिस्तानी नागरिकता ले चुके हैं, ऐसे चार नागरिकों को वापस भेज दिया गया। इसमें से तीन आस्ट्रेलिया की नागरिकता ले चुके हैं।
पाकिस्तानी नॉट एलाउड, एक हजार बुकिंग कैंसिल
आगरा के होटलों में पाकिस्तानी नॉट एलाउड के पोस्टर लगा दिए गए हैं, पाकिस्तान से अब लोग कोई रिश्ता नहीं रखना चाहते हैं। वहीं, आतंकी हमले के बाद पर्यटकों ने बुकिंग कैंसिल कराना शुरू कर दिया है। करीब एक हजार पर्यटक बुकिंग कैंसिल करा चुके हैं।