आगरालीक्स… आगरा में रामबाग फ्लाईओवर के कारण रामबाग से वाटरवक्र्स की तरफ आने वाला यमुना पुल बना जानलेवा, रात में लाइट भी नहीं, हादसे में आटो कंपनी में कार्यरत युवती और युवक की मौत।

आगरा के लोहिया नगर बल्केश्वर निवासी 24 साल की पूजा शाक्य पुत्री शंकरलाल शाक्य अशोका आटो सेल्स नुनिहाई में काम करती थी। वे शुक्रवार रात सात बजे कमला नगर के पंचायती पजामा निवासी 25 साल के दीपक शाक्य के साथ एक्टिवा से रामबाग से वाटरवक्र्स की तरफ आ रहीं थी। रामबाग फ्लाईओवर से वाहन तेज गति से आते हैं, वाहनों को वाटरवक्र्स से जीवनीमंडी की तरफ आना है वे रामबाग फ्लाईओवर समाप्त होते ही जवाहर पुल पर टर्न लेते हैं। ऐसे में रामबाग चौराहे से जवाहर पुल की तरफ आ रहे वाहनों से टकराने का खतरा रहता है। इस केस में भी यही हुआ। दीपक अपने साथ पूजा को एक्टिवा पर बिठाकर रामबाग चौराहे से जवाहर पुल की तरफ आ रहे थे, पीछे से आए वाहन ने एक्टिवा में टक्कर मारी, दोनों सड़क पर गिर गए, वाहन दोनों को कुचलता हुआ निकल गया। हादसे के बाद लोगों की भीड़ लग गई।
यमुना पार क्षेत्र में बढ़ रहे हादसे
आगरा के यमुना पार क्षेत्र में हादसे बढ़ रहे हैं, गोयल कट और जवाहर पुल पर आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं।