आगरालीक्स …… डॉक्टर्स प्रीमियर लीग डीपीएल टी 20 में मथुरा स्पार्टन के दो विकेट खोकर 224 रन के विशाल स्कोर को डॉक्टर्स लायंस ने दमदार टक्कर दी। मगर, मैच नहीं जीत सके, मथुरा स्पार्टन ने 11 रन से मैच जीत लिया।

एसकेएस, कुबेरपुर पर खेले गए डीपीएल के पांचवें मैच में मथुरा स्पार्टन की शुरुआत अच्छी रही। डॉ. आदित्य ने 37 गेंदों में 11 चौके और एक छक्के की बदौलत 64 रन बनाए। डॉ. वी अस्थाना ने 40 गेंदों में दो छक्के और चार चौकों की बदौलत 50 रन बनाए। मथुरा लायंस के गेंदबाद दो विकेट से ही सके। मथुरा स्पार्टन ने दो विकेट खोकर 224 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डॉक्टर्स लायंस के बल्लेबाज अपूर्व यादव ने ताबड़तोड़ 41 गेंदों में 13 चौके और एक छक्का मारकर 41 गेंद्रों में 78 रन बनाए। मैच अंतिम ओवर में रोमांचक स्थिति में पहुंच गया। मगर, मथुरा स्पार्टन के गेंदबाजों के डॉक्टर्स लायंस अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। नौ विकेट खोकर डॉक्टर्स लायंस ने 213 रन बनाए और मथुरा स्पार्टन ने 11 रन से मैच जीत लिया। डॉ. शैलेंद्र तोमर और डॉ. संदीप सिंह ने दो दो विकेट लिए। मैन आफ द मैच डॉ. अस्थाना चुने गए और फाइटर आफ द मैच डॉ. अपूर्व यादव रहे। डॉ. अनुराग यादव, डॉ. मनीष सिंघल, डॉ. आलोक मित्तल, डॉ. अशांक गुप्ता आदि मौजूद रहे।