आगरालीक्स ….आगरा के नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत, एसएन इमरजेंसी में शव छोड़कर भाग गए कर्मचारी।
जलेसर के अकबराबाद के रहने वाले 24 साल के रामू जादौन को नशे की लत लगने पर सवा साल पहले ट्रांस यमुना क्षेत्र के नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। रामू जादौन की चार साल की उम्र में मां की मौत हो गई थी, पिता देवेंद्र ने दूसरी शादी कर ली, रामू अपने मामा मुकेश के पास रहने के लिए आ गया था लेकिन बड़ा होने पर अपने पिता देवेंद्र के पास चला गया। देवेंद्र की भी मौत हो चुकी है। नशे की लत लगने पर सवा साल पहले ट्रांस यमुना काॅलोनी के नशा मक्ति केंद्र में भर्ती कराया था।
एसएन में शव छोड़कर भागे
शनिवार को नशा मुक्ति केंद्र के कर्मचारी शाम को रामू को लेकर एसएन पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसके मामा मुकेश कुमार निवासी निधौली कलां एटा का आरोप है कि रामू की हत्या की गई है, इसमें रामू की सौतेली मां और नशा मुक्ति केंद्र के कर्मचारी शामिल हैं। शाम को जब उन्हें जानकारी हुई तो वे एसएन इमरजेंसी पहुंचे। यहां स्ट्रेचर पर शव रखा हुआ था उन्हें देखते ही कर्मचारी वहां से भाग खड़ा हुआ।