आगरालीक्स ….आगरा में लोकसभा चुनाव के लिए वाहनों को अधिकृत करने के लिए प्रजेंटेशन तैयार किया जा रहा है। ये होगी व्यवस्था।
परिवहन व्यवस्था में लगे वाहनों के ड्राइवर, क्लीनर के भी पोस्टल बैलेट से मतदान करने की व्यवस्था बनाए जाने, मतदान कार्मिकों हेतु बड़े ट्रकों का प्रयोग न करने। चुनाव प्रक्रिया में वाहनों को अधिकृत किए जाने हेतु अभी से मेल,, इलेक्ट्रॉनिक सूचना तंत्र स्थापित कर 30 जनवरी तक इस हेतु प्रेजेंटेशन देने को एआरटीओ को निर्देश दिए।
शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों हेतु अलग अलग पुलिस व प्रशासन के समन्वय से प्रभावी रूट चार्ट बनाने, चुनाव संबंधी सभी विभिन्न मांगों को सूचीबद्ध करने, टेंडर प्रक्रिया, मजिस्ट्रेट तथा मतदान कार्मिकों की ट्रेनिंग, बूथ पर सफाई, पेयजल तथा अन्य तैयारियों को करने और 10 फरवरी तक तदसंबंधी रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
अत्याधुनिक संचार तकनीक का प्रयोग कर पुलिस व प्रशासन के समन्वित रूप में एकीकृत निर्वाचन कंट्रोल रूम की स्थापना करने। चुनाव के समय अफवाह फैलाने बालों के विरुद्ध कड़ी मॉनिटरिंग के लिए साइबर सेल का गठन करने तथा प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु तैयारी के निर्देश दिए। बैठक में अपराधियों तथा चुनाव प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों को चिह्नित करने अवैध व नकली शराब माफियाओं को चिह्नित करने, परंपरागत बेरियर्स के साथ अन्य नए स्थानों को चिह्नित करने और समय से शस्त्र जमा कराने थानेवार अपराधियों को चिह्नित करने तथा संवेदनशील तथा अति संवेदनशील बूथ की सूची बनाने के निर्देश दिए।
पुलिस आयुक्त जे रविन्द्रर गोड ने निर्देश दिए कि चुनाव संबंधी तैयारियों हेतु सभी टीम भावना से कार्य करें। एसडीएम व एसीपी क्षेत्र में भ्रमणशील रहें, चुनाव प्रचार, पोलिंग, मतगणना आदि को सफलता पूर्वक पूर्ण कराने हेतु अलग अलग रणनीति व तैयारी की कार्य योजना बनाएं उन्होंने संवेदनशील बूथों की सूची बनाते समय उनका चयन संवेदनशीलता के साथ करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी से टीम भावना के साथ काम करने के निर्देश दिए।