आगरालीक्स…मथुरा से बीटेक कर रहे 24 साल के स्टूडेंट ने घर पर किया सुसाइड.
मथुरा के एक कॉलेज से बीटेक कर रहे स्टूडेंट्स ने शिकोहाबाद में अपने घर में फांसी लगा ली. छात्र के सुसाइड से परिजनों में कोहराम मच गया है. हालांकि उसने ऐसा क्यों किया, इसका कोई कारण अभी तक पता नहीं चल सका है.
शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के स्टेशर रोड स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के सरकारी आवास में 24 साल का दीपक उर्फ बंटू रहता था. उसके पिता सरकारी कर्मचारी हैं. दीपक मथुरा के एक कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई कर रहा था और इस समय वह अपने घर आया हुआ था. बताया जाता है कि आज दीपक ने किसी बात से परेशान होकर खुद को कमरे में बंद कर लिया और फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी.
जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजन कमरे में गए तो उन्होंने दीपक को फंदे पर लटका देखा. यह देखते ही परिजनों के होश उड़ गए. दीपक के शव को फंदे से नीचे उतारा. उसने ऐसा कदम क्यों उठाया परिजन इसका कारण नहीं बता सके हैं.