आगरालीक्स…आगरा में सर्वजातीय, सर्वधर्म की 25 कन्याओं का हुआ विवाह. मंत्री ने नवविवाहित जोड़ों को दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं
आगरा के दवेरी रोड स्थित जीएल रिसॉर्ट में शनिवार को सर्वजातीय, सर्वधर्म की 25 कन्याओं का विवाह धूमधाम के सााि किया गया. पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री व आगरा प्रभारी जयवीर सिंह ने समारोह में पहुंचकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया. उनके साथ विधान परिषद सदस्य विजय शिवहरे भी मौजूद रहे. कार्यक्रम में 25 जोड़ों ने सात फेरे लेकर अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत की।.
ऐसे आयोजन प्रेरणास्रोत
मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं. यह आयोजन सामाजिक समरसता और सहयोग का प्रतीक है,उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य गरीब परिवारों की मदद करना है, जिससे वे अपनी बेटियों की शादी सम्मानजनक तरीके से कर सकें. विवाह में शामिल सभी जोड़ों को वस्त्र, सभी घरेलू सामान एवं आवश्यक सामग्री भेंट स्वरूप प्रदान की गई है तथा सभी की दावत की व्यवस्था की गई है.