Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: Crowds of devotees gathered at the Khatu Shyam Mandir, Jeoni Mandi, Agra on Ekadashi…#agranews
आगरा

Agra News: Crowds of devotees gathered at the Khatu Shyam Mandir, Jeoni Mandi, Agra on Ekadashi…#agranews

414

आगरालीक्स…आगरा में खाटू श्याम के जयकारों की गूंज. जीवनी मंडी मंदिर में एकादशी पर उमड़ी भक्तों की भीड़. दर्शनों ने मोहा मन..मंदिर में लिफ्ट की सेवा भी शुरू

देवउठनी एकादशी एवं श्याम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर जीवनी मंडी स्थित श्री खाटू श्याम जी मंदिर में शनिवार को श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम उमड़ा। लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच मंदिर प्रबंधन ने भक्तों को एक विशेष सुविधा का दिव्य उपहार दिया—आधुनिक लिफ्ट सेवा का शुभारंभ, जो वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों और सभी भक्तों के लिए पूरी तरह निःशुल्क रहेगी। विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने बटन दबाकर लिफ्ट सेवा का उद्घाटन किया और कहा कि यह सुविधा धर्मस्थल पर समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है।
उन्होंने कहा कि श्याम बाबा की कृपा से हर भक्त सहज और सुगमता से दर्शन कर सके, यही हमारा संकल्प है।

वहीं देवउठनी और जन्मोत्सव पर प्रातः से देर रात तक दर्शन को भक्तों का जनसैलाब उमड़ा। “जय श्री श्याम” और “हारे के सहारे” के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। कतारबद्ध होकर भक्तों ने श्याम बाबा के दिव्य दर्शन किए। मंदिर को विदेशी पुष्पों से बनाए गए दिव्य फूल बंगले और आकर्षक विद्युत सज्जा से अलंकृत किया गया। सुगंधित इत्र सेवा, विशेष श्रृंगार, खिलौने, टॉफी-चॉकलेट और छप्पन भोग ने भक्तों को भावविभोर कर दिया। रात्रि में आयोजित भजन संध्या में अनूप गोयल सहित भजन गायकों ने श्याम प्रेम का रस “हारे के सहारे बनो सरकार श्याम…”, “क्या डरते हैं जमाने से…”, “लाखों में एक है मेरा श्याम प्यारा…” जैसे भजनों से बरसाया। आकर्षक आतिशबाज़ी ने उत्सव को चरम पर पहुंचा दिया। श्याम बाबा ने स्वर्ण मुकुट कुंडल धारण कर भक्तों को दर्शन दिए। भव्य आतिशबाजी ने भक्तों के उत्साह को चरम पर पहुंचाया। श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए इस वर्ष लिफ्ट की सुविधा शुरू की गई है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

आगरा

Agra News: Another road caved in in Agra; a deep pit formed in the middle of the road…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एक और सड़क धंसी. बीच सड़क पर बन गया गहरा...

आगरा

Agra: CDO inspects Kiraoli Stadium; show-cause notice issued to District Youth Welfare Officer over negligence…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के किरावली स्टेडियम में झाड़ियाँ, लम्बी घास-फूस तथा पानी भरा हुआ...

error: Content is protected !!