आगरालीक्स ….आगरा में युवा जूता फैक्ट्री के मालिक की हत्या, गला कटा हुआ था, खून से लथपथ मिला शव।
आगरा के रकाबगंज क्षेत्र निवासी 25 साल के सिकंदरा की जूता फैक्ट्री है, वे अपने मकान को रिनोवेट करा रहे थे। इसििलए पास में ही किराए पर मकान लिया था। परिवार किराए के मकान में रह रहा था। मकान में काम चल रहा था इसलिए सिकंदर रात को अपने मकान में ही सो जाता था। सिकंदरा गुरुवार को खाना खाने के बाद मकान में सोने के लिए चला गया।

सुबह घर न पहुंचने पर पहुंचे परिजन, खून से लथपथ मिला शव
शुक्रवार सुबह सिकंदर घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई। वे अपने मकान में पहुंचे। मकान में सिकंदरा का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। गला कटा था, खून अधिक निकलने से सिकंदरा की मौत की आशंका है। पुलिस फोर्स पहुंच गया है, हत्या के पीछे अवैध संबंध की आशंका है हालांकि पुलिस जांच में जुटी है।