आगरालीक्स….Agra News : महाकुंभ स्नान करने टेंपो ट्रैवलर से जा रहे परिवार के साथ आगरा में ढाबे पर मारपीट। गाड़ी का शीशा टूटा, टॉयलेट जाने को लेकर हुआ विवाद। वीडियो देखें। ( Agra News Video : Family going to Mahakumbh complaint of beaten by Thaba employees in Agra #agra )
अजमेर से एक परिवार टेंपो ट्रैवलर से महाकुंभ स्नान करने के लिए प्रयागराज जा रहा था, सुबह आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र स्थित ढाबे पर टॉयलेट जाने और नाश्ता करने के लिए टेंपो ट्रैवलर रोकी। आरोप है कि टॉयलेट गंदे होने पर वे टॉयलेट के लिए बाहर गए। कुछ देर बाद ही ढाबे से चल दिए। ढाबे के कर्मचारियों ने गाड़ी रोक दी और टॉयलेट इस्तेमाल करने के 100 रुपये मांगने लगे।
ढाबा के कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला कह रही है कि टॉयलेट इस्तेमाल ना करने पर भी ढाबा पर तैनात कर्मचारियों ने 100 रुपये मांगे। इसका विरोध करने पर मारपीट करने लगे। लाठी डंडे ले आए। गाड़ी का शीशा तोड़ दिया, पुलिस जांच में जुटी है।