आगरालीक्स..आगरा में कोरोना काल सहित तीन सालों में 3022 अज्ञात मृतकों के अस्थि फूलों को गंगा में विसर्जित किया जाएगा, हवन किया गया और यात्रा निकाली गई। सोमवार को अस्थि विसर्जन यात्रा सोरों के लिए प्रस्थान करेगी।

श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी के वरिष्ठ अध्यक्ष सुनील विकल ने बताया कि आज रविवार को अस्थि कलशों को सुसज्जित मुक्ति रथ पर सजाया गया । कामाचछा देवी मंदिर हाथी घाट से अस्थि विसर्जन यात्रा शुरू हुई संयोजक संजीव गुप्ता के अनुसार विसर्जन यात्रा देशी, रावतपाड़ा, जौहरी बाजार ,सुभाष बाजार के प्रमुख बाजारों का भ्रमण कर सुभाष बाजार में सर्व-धर्म प्रार्थना सभा के रुप में परिवर्तित की गई । महामंत्री राजीव अग्रवाल ने बताया कि सर्व धर्म प्रार्थना सभा में विभिन्न धर्मों के धर्मगुरू इन मृतकों की आत्म शांति के लिये अपनी श्रंद्धाजलि अर्पित की । तथा पुलिस गारद द्वारा सलामी दी ।सोमवार को सुबह अस्थि विसर्जन यात्रा सोरो के लिए प्रस्थान करेगी।