आगरालीक्स,,,Agra News: आगरा में सड़क किनारे युवती का शव मिला है, पुलिस ने फोटो के साथ मोबाइल नंबर जारी किया है जिससे युवती की शिनाख्त हो सके, देखें। ( Agra News: 25 year old woman found dead on road side#Agra )
आगरा के खेरागढ़ के गांव भोपुर में शनिवार सुबह लोग खेत पर जा रहे थे, सड़क किनारे एक युवती का शव पड़ा होने पर पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस की टीम भी पहुंच गई।
हरा कुर्ता और सफेद पाजामी पहने है युवती
युवती की उम्र करीब 25 साल बताई जा रही है, युवती हरे रंग का कुर्ता एवं सफेद पाजामी पहने हैं। पैरों में पाजेव एव बिछिया पहने हैं। दाएं हाथ की कलाई मे काले रंग का धागा बंधा है। पुलिस युवती की शिनाख्त करने के प्रयास में जुटी हुई है, थानों से भी पता कराया जा रहा है कि किसी युवती की गुमशुदगी तो दर्ज नहीं हुई है।
हत्या कर शव फेंकने की आशंका
युवती के चेहरे और गले पर चोट के निशान है, आशंका है कि युवती की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंका गया है।
युवती के बारे में मोबाइल नंबर 9454402742 पर सूचित करें
