आगरालीक्स ..Breaking…आगरा में 25 साल की युवती की हत्या, पांच महीने पहले हुई थी शादी, पुलिस ने पति को हिरासत में लिया।

आगरा में रविवार सुबह थाना न्यू आगरा के नगला हवेली साहब सिंह के घर में पुत्रवधु प्रीति का शव मिलने पर पुलिस पहुंच गई। शरीर पर धारदार हथियार के निशान हैं, पुलिस ने प्रीति के पति उपेंद्र को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है।
5 महीने पहले हुई थी शादी
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि प्रीति और उपेंद्र की शादी पांच महीने पहले दिसंबर 2021 में हुई थी। शादी के पांच महीने बाद प्रीति की हत्या से परिजन भी सकते में हैं, पुलिस अभी जांच में जुटी है।