आगरालीक्स ….आगरा का बैंककर्मी कानपुर में मिला, दोस्तों के साथ पार्टी मनाया गया था बैंककर्मी, मोबाइल हो गए थे स्विच आफ।

आनंदी भैरों, मऊ बूढ़ी का नगला निवासी मान सिंह ने थाना न्यू आगरा में दी तहरीर में बताया कि उसका भाई 26 साल का पदम सिंह पुत्र देवी सिंह सरकारी बैंक कर्मचारी है। रविवार शाम को वह घर से चला गया था, शाम छह बजे तक पदम सिंह का पता न चलने पर परिजनों ने फोन किया, उसके दोनों फोन बंद थे। इससे परिजनों को चिंता हो गई और थाना न्यू आगरा में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
रात 12 बजे आन हुआ फोन
परिजन पदम सिंह का फोन मिलाते रहे, रात 12 बजे फोन आन हो गया। परिजनों ने बैंककर्मी पदम सिंह से बात की, उन्होंने बताया कि वे कानपुर में हैं, पार्टी मनाने के लिए दोस्तों के साथ आ गए थे। उनके दोनों फोन स्विच आफ हो गए थे। फोन चार्ज करने के बाद जैसे ही आन किया घर से फोन आ गया। परिजनों ने बताया कि पदम सिंह कानपुर में रिश्तेदार के घर पर हैं।