आगरालीक्स… आगरा में महिलाओं के बीच मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस के अभद्रता, वीडियो बनाने पर पुलिस कर्मी का मोबाइल छीना, एक हिरासत में लिया। वीडियो के लिए क्लिक करें.
आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में महिलाओं के बीच में मारपीट की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। पुलिस कर्मीयों का आरोप है कि वीडियो बनाने से एक पक्ष की महिलाएं और लोग गुस्से में आ गईं उन्होंने पुलिस कर्मियों से अभद्रता शुरू कर दी।
पुलिस कर्मी का छीना मोबाइल
आरोप है कि बोदला निवासी संजय उपाध्याय वीडियो बना रहे पुलिस कर्मी से भिड़ गए। पुलिस कर्मी का मोबाइल छीन लिया, थाने से पुलिस फोर्स भेजा गया। पुलिस ने संजय उपाध्याय को हिरासत में ले लिया है।