आगरालीक्स…आगरा में रह रहे थे 28 बांग्लादेशी घुसपैठिए. बस्ती भी बना ली थी और आधार कार्ड व पैनकार्ड भी बनवा लिए थे. खूफिया एजेंसी की सूचना
आगरा पुलिस ने खूफिया एजेंसी की सूचना पर शनिवार रात को सिकंदरा के आवास विकास कॉलोनी स्थित एक बस्ती से 28 बांग्लादेशी घुसपैठिए पकड़े हैं. इनमें 13 पुरुष हैं तो 15 महिलाओं. इनके साथ ही इनके 12 बच्चे भी हैं. खाी मैदान में इन लोगों ने झुग्गी झोपड़ी बनाकर बस्ती बना ली थी. पुलिस ने इनके पास से 35 कूटरचित आधार कार्ड और पैन कार्ड भी बरामद किए हैं.
पुलिस उपायुक्त विकास कुमार ने बताया जी20 सदस्यों का आगमन को लेकर आगरा में खूफिया एजेंसियों अलर्ट हैं. शनिवार आधी रात को सूचना मिली कि आगरा के आवास विकास कॉलोनी में अवैध रूप से बांग्लादेशी रह रहे हैं. इस पर थाना सिकंदरा पुलिस ने आधी रात को सेक्टर 14 में झुग्गी झोपड़ियों में रह रहे लोगों पर कार्रवाई की तो यहां से 28 बांग्लादेशी अरेस्ट किए गए. उनके साथ उनके 12 बच्चे भी हैं. जिनमें 8 बच्चों की उम्र तीन माह से 7 वर्ष के बीच है तो वहीं चार की आयु 12 से 18 साल है. पूछताछ में एक बांग्लादेशी ने बताया कि वह 12 साल से यहां रहा रहा है और बांग्लादेशियों को एजेंट की मदद से घुसपैठ कराता है. इसमें बांग्लादेश की रहने वाल रहीमा पत्नी रहीश उसकी मदद करती है. घुसपैठ कराने के लिए एजेंट को 15 से 20 हजार रुपये दिए जाते हैं.

चार अन्य को भी पकड़ा गया
पुलिस ने इन घुसपैठियों के साथ चार अन्य को भी पकड़ा है. इन सभी के पास बांग्लादेश के पासपोर्ट और भारतीय वीजा भी मिले हैं. इनमें दो महिलाएं, एक पुरुष और एक बच्चा है. हलीम की पत्नी और बेटी वीजा पर यहां आए और रहने लगे.
ये किए गए गिरफ्तार
हालिम
फारूक
जुएल शेख
गोबिंदो
हसन
मनीरुल शेख
शिराज शेख
कुरबान शेख्
बिश्ती पत्नी बिलाल
सुनाली पत्नी शिराज
जोशीना खातून पत्नी मनीरुल शेख
ब्यूटी पत्नी फारूक
रविउल शेख
सूमी पत्नी रविउल शेख
साबिर
रुस्तम शेख
जूली पत्नी साबिरक
राशिदा पत्नी बाबू शेख
रोशनआरा पत्नी अफजल
रहीमा पत्नी रहीश
शलमा पत्नी बक्कल
मोहम्मद बबलू
बिलाल
परवेज शेख
फातिमा शेख पत्नी बबलू खान
मोबिना पत्नी असलम
प्रिया पत्नी परवेज शेख