आगरालीक्स…आगरा कैंट पर चली ऐसी टिकट चेकिंग कि मच गई अफरातफरी, कोई टॉयलेट में छुपा तो कोई इधर—उधर भागा. बिना टिकट और अनियमित यात्रा करते 287 यात्री पकड़े. 2.64 लाख से का जुर्माना वसूला
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब यहां किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. इसमें स्टेशनों के वेटिंग रूम, टॉयलेट्स, दिव्यांगजन कोच को चेक किया गया. चेकिंग के दौरान 18 टिकट चेकिंग कर्मचारियों को स्टेशनो पर लगाया गया. चेकिंग के दौरान स्टेशन पर अफरा तफरी का माहौल रहा, लोग इधर-उधर भागते दिखे. कोई टॉयलेट में छिपा तो कोई अपने परिचितों का परिचय देते रहे.
इस अभियान में कुल 287 यात्रियों को पकड़ा गया जिनसे 2,64,205/- रु. जुर्माना वसूला गया. इसमें बिना टिकट 150 यात्रियों से रु. 1,61,090/- तथा 137 अनियमित यात्रियों से रु. 1,03,115/- का जुर्माना किया गया. जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि टिकट चेकिंग अभियान को और गति देते हुए चैकिंग स्क्वाड, विशेष चेकिंग द्वारा मंडल के स्टेशनो एवं मंडल के विभिन्न रेल खंडों पर भी सघन टिकट जांच की जा रही है. उत्तर मध्य रेल अपने यात्रियों को उचित गुणवत्ता का भोजन तथा सुखद यात्रा कराने के लिए सदैव तत्पर है.