आगरालीक्स…आगरा में अब केवल 15 कोरोना मरीज. पिछले 24 घंटे में 2 हजार से लोगों की हुई अधिक जांच, सिर्फ मिले इतने कोरोना संक्रमित…जानिए अपडेट
आगरा में कोरोना को लेकर राहत मिलती दिख रही है. जिस तेजी से कोरोना के केस इसी महीने बढ़ना शुरू हुए थे, उसी तरह इसी महीने के समाप्त होने से पहले कम होते जा रहे हैं. आगरा में नये कोरोना मरीजों की अपेक्षा ठीक होने वालों की संख्या अधिक है, यही कारण है कि आगरा में कोरोना के मरीज लगातार घट रहे हैं. प्रशासन ने बीते 24 घंटे का अपडेट जारी किया जिसके अनुसार #Agra में विगत दिवस 24 घन्टे में 2092 लोगों की कोरोना जांच की गई जिसमें से 3 नये #Covid19 केस पाये गये. राहत की बात ये है कि पिछले 24 घन्टे में 9 लोग स्वस्थ हुये हैं. आगरा में अब केवल 15 कोरोना मरीज हैं.
कोरोना का अपडेट