Saturday , 15 March 2025
Home आगरा Agra News: 30th Shravak Sanskar Camp at MD Jain, Agra from 19th September…#agranews
आगरा

Agra News: 30th Shravak Sanskar Camp at MD Jain, Agra from 19th September…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एमडी जैन में होगा 30वां श्रावक संस्कार शिविर, चार हजार से अधिक शिविरार्थी होंगे शामिल

आगरा में पहली बार संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के आशीर्वाद एवं उनके आज्ञानुवर्ती शिष्य निर्यापक श्रमण मुनिपुंगवश्री 108 सुधासागर जी महाराज एवं क्षुल्लकश्री गंभीर सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में आगामी 19 से 29 सितम्बर के मध्य 30 वां श्रावक संस्कार शिविर का आयोजन हरीपर्वत स्थित श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर के अमृत सुधा सभागार में होने जा रहा है। जैन धर्म के सबसे बड़े पर्व दशलक्षण महापर्व के अवसर पर शिविरार्थी दस दिन संयम साधना कर अपने जीवन में संस्कारों का बीजारोपण करेंगे।

श्री दिगम्बर जैन प्रभावना समिति के तत्वावधान में होने जा रहे इस विशाल 30वां श्रावक संस्कार शिविर में पूरे देश से जैन श्रद्धालु भाग लेंगे। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के माध्यम से लगभग चार हजार से अधिक जैन श्रावकों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। देश के प्रत्येक राज्य मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश,राजस्थान,महाराष्ट्र,गुजरात हरियाणा बिहार आदि जगहों से जैन श्रावकों का हूजुम आगरा में उमड़ने वाला है। श्रावक संस्कार शिविर में आगरा की प्रमुख संस्था श्री दिगम्बर जैन शिक्षा समिति एवं आगरा दिगम्बर जैन परिषद के साथ पूरे जैन समाज का भरपूर सहयोग मिल रहा है। श्रावक संस्कार शिविर में 18 वर्ष की आयु से लेकर 90 साल तक के बुजूर्ग भाग ले रहे हैं। जिनको अलग अलग गु्रप में विभाजित तक जैन श्रावक के संस्कार का पाठ मुनिश्री सुधा सागर जी महाराज द्वारा बताया जाएगा।

शिविर की सभी धार्मिक क्रियाओं का आरंभ प्रात 4.30 बजे से हो जाएगा, जिसमें सर्वप्रथम ध्यान की क्रियाओं को सिखाया जाएगा। उसके बाद प्रातः काल 5.30 बजे से भगवान का जिन अभिषेक एवं शांतिधारा के उपरांत भगवान का पूजन किया जाएगा। 8.00 से मुनिश्री सुधासागर जी महाराज के मंगल प्रवचन शुरू होंगे, जो सुबह 9.30 तक चलेंगे। प्रवचन के बाद महाराजश्री की आहारचर्या और हजारों की संख्या में भाग ले रहे शिविरार्थियों का भोजन होगा। शिविरार्थियों को भोजन हेतु पूरे आगरा के जैन समाज के लोग उन शिविरार्थियों को अलग अलग अपने घर भोजन के लिए लेकर जाएंगे।दोपहर में विभिन्न धार्मिक ग्रंथों पर पाठशाला का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुनिश्री सुधासागर जी महाराज के साथ क्षुल्लकश्री गंभीर सागर जी महाराज और अनेक विद्वान इन शिविरार्थियों को धर्म का ज्ञान प्रदान करेंगे। शाम के समय बहुचर्चित कार्यक्रम जिज्ञासा समाधान का आयोजन होगा। जिसमें मुनिश्री द्वारा शिविरार्थियों और भक्तों के प्रश्नों का समाधान किया जाएगा।

आगरा की धरा पर ऐसा पहली बार मुनिश्री के सानिध्य में अनुपम दृश्य देखने को मिलेगा,जहां हजारों की संख्या में श्रावक उपस्थित होकर धर्म के संस्कार लेंगे। आगरा में लगने जा रहे 30वां श्रावक संस्कार शिविर अपने आप में ऐतिहासिक होगा,जिसका आयोजन कमेटी के सभी पदाधिकारियों ने 16 सितम्बर पोस्टर विमोचन किया। इस अवसर पर प्रदीप जैन पीएनसी, नीरज जैन जिनवाणी,जगदीशप्रसाद जैन, राकेश जैन पर्देवाले निर्मल मौठया मनोज बाकलीवाल,राजेश सेठी, यतीन्द्र जैन,हीरालाल बैनाड़ा,राकेश जैन पार्षद,डॉ जितेंद्र जैन,चक्रेश जैन, अमित जैन सेठी,अशोक जैन मीडिया प्रभारी शुभम जैन,मीडिया प्रभारी राहुल जैन,अंकेश जैन सचिन जैन, आदि लोग उपस्थित रहे|

Related Articles

आगरा

Agra News: Metro will not run in Agra on Holi morning. Services will start only after 2:30 in the afternoon…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में होली पर सुबह नहीं चलेगी मेट्रो. दोपहर ढाई बजे के...

आगरा

Holi of flowers was played at Prashant Health Point in Agra…

आगरालीक्स…आगरा के प्रशांत हेल्थ प्वाइंट पर खेली गई फूलों की होली… आगरा...

आगरा

Holi 2025: The auspicious time for Holika Dahan is 11:29 pm. Holika Dahan will take place at more than three thousand places in Agra

आगरालीक्स…होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 11 बजकर 29 मिनट से. आगरा...

आगरा

Agra Weather: Dark clouds covered the sky, drizzle also started… Yellow weather alert from today till 16 March…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मौसम बदला. काले घने बादल छाए, बूंदाबांदी भी होने लगी...

error: Content is protected !!