आगरालीक्स…Agra News : आगरा में सड़क हादसे में तीन की मौत, गर्भवती सहित पांच घायल। पीआरवी ने अस्पताल में भर्ती कराया। ( Agra News : Three died in road accident, Pregnant & four other injured#Agra)
आगरा में शुक्रवार को होली पर एक के बाद एक कई हादसे हुए। आगरा जयपुर हाईवे पर दो बाइकों में आमने सामने की भिड़त हो गई। भीषण हादसे के बाद स्थानीय लोग जुट गए। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, एक घायल है। वहीं, फतेहाबाद क्षेत्र में हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई।
पुलिस ने गर्भवती सहित पांच घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया
वहीं, सिकंदरा चौराहे पर गर्भवती अपने पिता के साथ जा रही थी, हादसे में गर्भवती और उनके पिता गंभीर घायल हो गए। पीआरवी ने गर्भवती और उनके पिता को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, सड़क हादसे में घायल हुए पांच लोगों को भर्ती कराया गया है।