आगरालीक्स ,,,, आगरा की पॉश कॉलोनी में महिला मित्र के परिजनों की धमकी पर डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाकर किया सुसाइड, सुसाइड नोट छोड़ा ( Agra News: 31 year old dentist found dead in house in Agra#Agra )
आगरा के कमला नगर के एफ ब्लॉक के रहने वाले बिजली विभाग से रिटायर महिपाल सिंह के बड़े बेटे 31 साल के डॉ. पियूष ने कानपुर के महाराणा प्रताप कॉलेज से बीडीएस की थी, इसके बाद इंटर्नशिप की, इंटर्नशिप करने के बाद छह महीने पहले ही डॉ. पियूष आगरा अपने घर आ गया था। शनिवार रात में परिजन डॉ. पियूष के कमरे में पहुंचे, पियूष कमरे में फर्श पर पड़े हुए थे पास में ही सिरिंज इंजेक्शन की खाली शीशी पड़ी हुई थी। परिजन उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी ले गया वहां डॉक्टरों ने म्रत घोषित कर दिया।
युवती की होने वाली थी शादी
डॉ. पियूष के परिजनों का कहना है कि पियूष की तीन साल पहले गोरखपुर की रहने वाली युवती से दोस्ती हुई थी, युवती की शादी होने वाली थी। युवती के परिजन डॉ. पियूष को धमकी दे रहे थे, युवती के परिजनों ने महिला हेल्प लाइन नंबर पर भी शिकायत की थी इसके बाद पुलिस ने युवती से संपर्क नहीं करने के लिए कहा था। डॉ. पियूष के परिजनों का आरोप है कि युवती के परिजन धमकी दे रहे थे इससे पियूष अवसाद में था।
सुसाइड नोट में युवती के परिजनों पर लगाए आरोप
डॉ. पियूष ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है इसमें उसने युवती के परिजनों पर धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने के बाद जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।