Monday , 9 November 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Government Degree College with Rs 14.35 crore in Bateshwar#Agra
बिगलीक्स

Agra News: Government Degree College with Rs 14.35 crore in Bateshwar#Agra

501

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में 14.35 करोड़ रुपये से राजकीय​ डिग्री कॉलेज, जानें कहां बन रहा है डिग्री कॉलेज, आज रखी गई नींव। ( Agra News: Government Degree College with Rs 14.35 crore in Bateshwar#Agra)


आगरा जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर बाह विधानसभा के बटेश्वर सिधावली में राजकीय महाविद्यालय का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने किया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जन्मस्थली बटेश्वर के नजदीक सिंघावली में 1435.42 लाख की लागत से बहु मंजिला राजकीय महाविद्यालय बनाया जाएगा। इस महाविद्यालय के बनने से ग्रामीण क्षेत्र के उन हजारों छात्रों को लाभ मिलेगा जो अभी तक उच्च शिक्षा के लिए आगरा आना पड़ता था। स्थानीय विधायक रानी पक्षालिका सिंह के साथ कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से राजकीय महाविद्यालय की नींव रखी।

जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर होने की वजह से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए अभी तक आगरा के अलावा अन्य जनपदों में जाना होता था। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में उच्च शिक्षा के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्मस्थली के नजदीक राजकीय महाविद्यालय बनने से उच्च शिक्षा के नए आयाम खुलेंगे जिससे शिक्षा का प्रचार और विस्तार होगा। इस अवसर पर उन्होंने कहा प्रदेश की योगी सरकार हर क्षेत्र के सतत विकास के लिए संकल्पित है। आज प्रदेश में निजी विश्वविद्यालय के साथ सरकारी विश्वविद्यालय रैंकिंग में नया कीर्तन बना रहे हैं। अब प्रदेश में पिछली सरकारों की तरह नकल और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होती है। युवाओं को रोजगार परक सस्ती और सुलभ गुणवत्ता परक शिक्षा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, विधायक रानी पक्षालिका सिंह सहित भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता और उच्च शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारी स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Sanjay Place most Polluted Area of Agra on Deepawali

आगरालीक्स आगरा में छह घंटे तक लगातार चले बम पटाखे, एक्यूआई 200...

बिगलीक्स

Agra News: Weather forecast for 9th November 2026

आगरालीक्स आगरा में सुबह ठंडी हवा, जानें आज कैसा रहेगा मौसम।आगरा में...

बिगलीक्स

Agra News: Woman lodge FIR against Gym Trainer in Agra

आगरालीक्स आगरा में जिम ट्रेनर ने युवती को फ्लैट पर ले जाकर...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Temperature @ 16 Degree in Agra

आगरालीक्स आगरा में सुबह धुंध छाने लगी है, 16 डिग्री पहुंचा पारा।...

error: Content is protected !!