आगरालीक्स…Agra News: आगरा के एसएन में पहली एसआरटी टेक्निक से 32 साल के ब्रेन ट्यूमर के मरीज की रेडियोथैरेपी की गई।
सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज , आगरा में पीएमएसएसवाई के माध्यम से रेडिएशन ऑनकोलॉजी विभाग में इलेक्टा वर्षा एच डी लीनियर एक्सीलेटर मशीन के द्वारा कैंसर मरीजों की रेडियोथेरेपी की सुविधा 5 फरवरी 2025 से शुरू की गई थी ।
कैंसर मरीजों के निदान हेतु लीनियर एक्सीलेटर द्वारा अब तक कुल 79 कैंसर मरीजों को रेडियोथेरेपी की सुविधा दी जा चुकी है और दी जा रही है ।
पहली एसआरटी
सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज आगरा में सोमवार को प्रोफेसर डॉ सुरभि गुप्ता के निर्देशन में पहली स्टीरियोटैक्टिक रेडियोथेरेपी (SRT) टेक्नीक द्वारा एक ३२ वर्षीय ब्रेन ट्यूमर के मरीज को रेडियोथेरेपी दी गई । ये एक अति आधुनिक टेक्नीक है जो यू पी में केवल एस जी पी जी आई , लखनऊ एवं सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज , आगरा में उपलब्ध है ।
एस एन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्रशांत गुप्ता ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में जटिल कैंसर के मरीजों में हाइली प्रीसाइस रेडियोथेरेपी दी जा रही है ,जिससे मरीज को अत्यंत लाभ मिल रहा है । विभागाध्यक्ष डॉ अशोक आर्या ने रेडियोथेरेपी विभाग की इस उपलब्धि के लिए टीम की सराहना की ।
टीम का निर्देशन प्रोफेसर डॉ सुरभि गुप्ता ने किया ।मेडिकल फिजिक्स टीम का निर्देशन डॉ विंध्यवासिनी पांडेय द्वारा किया गया । टेक्निशियन टीम का निर्देशन संजय सिंह राठौड़ द्वारा किया गया । टीम में डॉ अजय श्रीवास्तव,श्री विकास , श्री प्रांजल , डॉ विकास गुप्ता , डॉ ऐशना, डॉ ज़रीन , प्रबंध कुमार एवं सुतीर्थ कुमार का सहयोग रहा ।