आगरालीक्स …Agra News : आगरा में 35.67 लाख मतदाता, आंकड़े जारी, 17 हजार नाम हटाए गए, आज निर्वाचन का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। ( Agra News : 35.67 Lakh voters in Agra#Agra )
निर्वाचन अधिकारी अनूप कुमार के अनुसार, एक जनवरी 2025 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद-आगरा की समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों यथा-86-एत्मादपुर, 87-आगरा कैन्टोनमेंट (अ०जा०), 88-आगरा दक्षिण, 89-आगरा उत्तर, 90-आगरा ग्रामीण (अ०जा०), 91-फतेहपुरसीकरी, 92-खेरागढ़, 93-फतेहाबाद एवं 94-बाह, के समस्त मतदान केन्द्रों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के कार्यालय एवं जिला निर्वाचन कार्यालय में दिनांक 07-01-2025 को अन्तिम प्रकाशन किया जायेगा। सर्वसाधारण के निःशुल्क निरीक्षण हेतु अन्तिम प्रकाशन अवधि दिनांक 07-01-2025 से 14-01-2025 तक मतदान केन्द्रों पर नियुक्त पदाभिहित अधिकारी संबंधित निर्वाचक नामावली के साथ उपस्थित रहेगें।