आगरालीक्स …Agra News : आगरा में सिकंदरा, दयालबाग, कमला नगर, बल्केश्वर से ताजमहल तक यमुना किनारे एलिवेटेड रोड बनाने का प्रस्ताव। 50 साल से आगरा में कोई बड़ा रोड नहीं बना। ( Agra News : Proposal of elevated road from Sikandara to Taj Mahal on Yamuna River bank#Agra )
आगरा में वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। सिकंदरा के साथ ही यमुना किनारा रोड पर जाम लगा रहता है। ऐसे में सिकंदरा से ताजमहल तक यमुना के किनारे एलिवेटेड रोड बनाने का प्रस्ताव विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने दिया है। सिकंदरा में यमुना किनारे दयालबाग, कमला नगर, बल्केश्वर होते हुए ताजमहल तक एलिवेटेड रोड जाएगा। इस पर सेतु निगम द्वारा उपयोगिता तलाशी जाएगी। इससे पहले 2006 में 997 करोड़ रुपये से सिकंदरा से ताजमहल तक एलिवेटेड रोड पर स्कई बस बनाने का प्रस्ताव तैयार हुआ था। चार साल में प्रोजेक्ट पूरा होना था लेकिन बजट के अभाव के चलते काम आगे नहीं बढ़ा।
50 साल से नहीं बना कोई रोड
आगरा में वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है लेकिन पिछले 50 साल में कोई नया रोड नहीं बना है। 1975 में एमजी रोड चौंड़ा किया गया था इसके बाद कॉलोनियां बसती गईं और वहां रोड बने लेकिन मुख्य मार्ग के लिए कोई अतिरिक्त रोड नहीं बना है।
भगवान टॉकीज से प्रतापपुरा तक एलिवेटेड रोड प्रस्तावित
इसके साथ ही भगवान टॉकीज से प्रतापपुरा तक एलिवेटेड रोड भी प्रस्तावित किया गया है। इसके लिए सेतु निगम के अधिकारी आगरा मेट्रो से वार्ता कर इस पर निर्णय लेंगे।