आगरालीक्स ….आगरा में तुलसी फ्लोर बसेरा अपार्टमेंट में फ्लैट में कारोबारी का शव मिला, पत्नी और दो साल के बेटे को छोड़ गए थे रिश्तेदार के घर।
आगरा के तुलसी फ्लोर बसेरा अपार्टमेंट में दूसरी मंजिल पर ज्वैलर 35 साल के विनोद वर्मा पत्नी अलका, दो साल के बेटे और मां शशि वर्मा के साथ रहते हैं। ज्वैलर के भाई उमेश वर्मा ने मीडिया को बताया कि मउ रोड पर गौरांश ज्वैलर्स के नाम से शोरूम है। विनोद दोपहर में पत्नी अलका और बेटे को अपने रिश्तेदार के घर छोड़ गए थे।

मां मंदिर में गई, लौटी तो गेट बंद मिला
शाम 6.30 बजे विनोद वर्मा की मां शशि मंदिर चली गईं, लौट कर आईं तो अंदर से गेट बंद था। गेट नहीं खुला, अंदर से टीवी की तेज आवाज आ रही थी, आस पड़ोस के लोगों को बुलाया, उन्होंने गेट तोड़ा। अंदर कमरे में विनो वर्मा का शव पंखे से लटका हुआ था। थानाध्यक्ष न्यू आगरा अरविंद निर्वाल का मीडिया से कहना है कि पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में मामला सुसाइड का लग रहा है।