Agra News : Weather forecast on 28th April 2022 #agranews
आगरालीक्स ….आगरा में तीन दिन तक गर्मी और लू से लोग परेशान रहेंगे। जानें आज कैसा रहेगा मौसम।
आगरा में गुरुवार को भी गर्मी कम नहीं है। सुबह से ही गर्मी है, पार्कों में भी लोग आठ बजे तक लौटने लगते हैं, गर्मी में व्यायाम करना भी मुश्किल हो रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दोपहर में तापमान 44 डिग्री तक पहुंच सकता है।
तीन दिन गर्मी और लू
मौसम विभाग का अनुमान है कि आगरा में तीन दिन तक लू और गर्मी से राहत नहीं मिलेगा। अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है।
आईएमडी का अनुमान
28-Apr 26.0 44.0 Heat Wave
29-Apr 26.0 45.0 Heat Wave
30-Apr 27.0 45.0 Heat Wave
01-May 27.0 44.0 Mainly Clear sky
02-May 26.0 43.0 Mainly Clear sky
03-May 26.0 44.0 Mainly Clear sky