Friday , 21 February 2025
Home आगरा Agra News : 350 arrested for chain pulling in Agra Region #agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : 350 arrested for chain pulling in Agra Region #agra

आगरालीक्स ….आगरा में ट्रेन की चैन पुलिंग करने पर 350 लोगों को किया गया अरेस्ट, 62 हजार जुर्माना वसूला, जानें क्या है नियम.

भारतीय रेल अपने यात्रियों की सुविधा,सुरक्षा व आपातकालीन स्थिति में उपयोग हेतु सभी ट्रेन कोच में इमरजेंसी अलार्म चैन लगी होती है। लेकिन यात्रियों द्वारा कई बार बिना वजह चैन पुलिंग की जाती है,जिससे बाकी यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे यात्रियों पर कार्यवाही हेतु मंडल रेल प्रबंधक श्री आनन्द स्वरुप के दिशा निर्देशानुसार वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री अनुभव जैन के नेतृत्व में अभियान लगातार जारी है “ऑपरेशन समय पालन” विशेष अभियान के तहत 01 अक्टूबर से 15 नवंबर 2022 के दौरान आगरा मंडल पर सवारी गाड़ियों में अनाधिकृत चैन पुलिंग करने वालों के विरुद्ध आगरा मंडल में “ऑपरेशन समय पालन” विशेष अभियान चलाकर रेलवे सुरक्षा बल द्वारा 350 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर समय-समय पर रेलवे न्यायालय में पेश किया गया, जिनसे माननीय न्यायालय द्वारा कुल 62265 रु.जुर्माना वसूलने के आदेश हुए । साथ ही रेलवे सुरक्षा बल द्वारा स्टेशन के आस-पास स्कूलों एवं गांवों में जागरूकता अभियान चलाकर बिना उचित कारण अलार्म चैन पुलिंग नहीं करने के बारे में समझाया जा रहा है।
अनाधिकृत चैन पुलिंग करने वालों को रेलवे अधिनियम की धारा 141 के अंतर्गत मामले दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है,उक्त अधिनियम में 1000 रुपये का जुर्माना अथवा 01 वर्ष की सजा अथवा दोनों का प्रावधान है

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Video : Family going to Mahakumbh complaint of beaten by Thaba employees in Agra #agra

आगरालीक्स….Agra News : महाकुंभ स्नान करने टेंपो ट्रैवलर से जा रहे परिवार...

बिगलीक्स

Agra News : Woman digital arrest for four days, Dupe Rs 13.41 Lakh#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा की युवती को कूरियर से बैंकाक ड्रग्स...

बिगलीक्स

Taj Mahotsav 2025 : Jassi Gill & Astha Gill perform today #Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में आज ताजमहोत्सव में जस्सी गिल और...

बिगलीक्स

Agra News : Two youth on bike beat up Girl student on road#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में मनचलों ने बीच सड़क पर छात्राओं...

error: Content is protected !!