आगरालीक्स…Agra News: आगरा के आंबेडकर विवि से कॉलेजों को दी गईं 35 हजार से अधिक अंकतालिका, छात्र अब अपने कॉलेज से ले सकेंगे अंकतालिका और डिग्री। ( nAgra News: 35000 Marksheet distributed to College from DBRAU, Agra#Agra)
विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 20 अगस्त को है। दीक्षांत क्षा समारोह में स्नातक के 57519 को डिग्री दी जाएंगी। विश्वविद्यालय द्वारा डिग्री डिजिलाकर पर अपलोड की जानी हैं, दीक्षांत समारोह से पहले विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों को अंकतालिका और डिग्री वितरित करने में जुटा हुआ है। विश्वविद्यालय के पालीवाल परिसर से डिग्री वितरित की गईं, 71 कालेजों के प्रतिनिधि ही पहुंचे इन्हें 3538 डिग्री दी गईं। वहीं, छलेसर परिसर से 141 कालेजों के प्रतिनिधियों को अंकतालिका वितरित की गईं। परीक्षा नियंत्रक डा. ओम प्रकाश ने बताया कि कालेजों को 35250 अंकतालिका वितरित की जा चुकी हैं, गुरुवार को भी अंकतालिका और डिग्री कालेजों को वितरित की जाएंगी। कालेजों द्वारा छात्रों को अंकतालिका और डिग्री का वितरण किया जाना है।