आगरालीक्स…Agra News: आगरा में सहारा ग्रुप की दो कंपनियों के 10 डायरेक्टर सहित 15 के खिलाफ मुकदमा। निवेश के नाम पर 1.97 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप। ( Agra News: FIR Lodge against 10 directors of company#Agra)
आगरा के कावेरी कुंज फेज 2 कमला नगर के रहने वाले मुकेश कुमार जैन ने थाना कमला नगर में मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें आरोप लगाए हैं कि सहारा ग्रुप की कंपनी सहारा क्रेडिट कापरेटिव सोसाइटी और सहारियन यूनिवर्सल मल्टी परपज सोसाइटी की योजनाओं की जानकारी विज्ञापन के माध्यम से हुई थी। सीमित अवधि में आकर्षक ब्याज और निश्चित धनराशि का विश्वास दिलाया गया। इसके बाद खुद और परिवारिजनों के नाम से 10427404 रुपये जमा कराए, एफडी योजनाओं में सहारा स्पेशल फिक्स स्टार 2 स्टार 264 थीं, इनके प्रमाण भी जारी किए गए।
ब्याज सहित नहीं दिया मूलधन
मुकेश कुमार जैन का आरोप है कि उन्होंने 10427404 रुपये निवेश किए थे और ब्याज सहित 19783809 रुपये मिलने थे लेकिन समय सीमा पूरी होने के बाद भी धनराशि नहीं मिली इसके लिए उन्होंने कंपनी के कमला नगर स्थित कार्यालय पर संपर्क किया तो अधिकारी और कर्मचारी टालमटोल करते रहे। सेबी इंडिया, मुंबई व केंद्रीय रजिस्ट्रार मल्टीस्टेट कापरेटिव सोसाइटी नई दिल्ली सहित अन्य जगह शिकायत की। समय सीमा पूरी होने के बाद भी धनराशि ना देने से अब कंपनी पर उनकी तीन करोड़ से अधिक की राशि देय है। कमला नगर थाने में दर्ज मुकदमे में धोखाधड़ी अमानत में खयानत, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।